उड़ीसा में गर्मी से 50 लोगों की मौत

राज्य में वैसे 10 जून तक मानसून पहुंच जाता है लेकिन इस बार मई के आखिरी सप्ताह में बंदूबादी को छोड़ पूरे राज्य सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है।
कई जगह तापमान 40 के पार
राज्य के राजस्व नियंत्रण कक्ष में अधिकारी बी. सिंह ने बताया, "राज्य में गर्मी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।"
उड़ीसा में कई जगहों पर बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कटक में बुधवार को 200 से अधिक परिवारों ने 'यज्ञ' कर बारिश के लिए प्रार्थना की ताकि गर्मी से राहत मिल सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications