हिलेरी की कोहनी की हड्डी टूटी
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्रालय में क्लिंटन की चीफ ऑफ स्टॉफ चैरी मिल्स ने इस संबंध में जानकारी दी। विदेश मंत्री का जॉर्ज वाशिंगटन यूनीवर्सिटी अस्पताल में इलाज करवाया गया। बाद में उन्हें घर पहुंचा दिया गया।
मिल्स ने कहा कि आगामी हफ्तों में क्लिंटन की कोहनी का ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने अस्पताल के चिकित्सकों का शुक्रिया अदा किया।
इससे पहले तय कार्यक्रम के अनुसार क्लिंटन को गुरुवार सुबह विश्व शरणार्थी दिवस के मौके पर वाशिंगटन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री एंजेलिना जोली भी शरीक होने वाली थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications