झारखंड में लालगढ़ के समीप सुरक्षा बढ़ाई गई
रांची, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के अशांत लालगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद झारखंड में पश्चिम बंगाल से सटे क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
झारखंड पुलिस को संदेह है कि लालगढ़ में अर्धसैनिक बलों की कार्रवाई शुरु होने के बाद नक्सली राज्य में दाखिल हो सकते हैं।
पुलिस प्रवक्ता एस.एन. प्रधान ने आईएएनएस को बताया, "हमने सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। हम पश्चिम बंगाल की पुलिस के संपर्क में हैं।"
पिछले सप्ताह नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो और पलामु जिलों में 28 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications