मेरठ में कर्फ्यू में 3 घंटे की ढील

जिले के पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश जॉली ने आईएएनएस को बताया कि जिला प्रशासन के साथ बैठक के बाद गुरुवार सुबह नौ बजे से 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुरी, दिल्ली गेट, कोतवाली और लिसाड़ी थाना-क्षेत्रों में जारी कर्फ्यू में आगे भी ढील देने के फैसले को लेकर शाम को बैठक की जाएगी। पुलिस के मुताबिक अब तक हिंसा में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इससे पहले राज्य के पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह ने बुधवार रात लखनऊ में संवाददाताओं को बताया था कि उपद्रवियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि उपद्रव फैलाने में किसी राजनीतिक व्यक्ति का हाथ पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

पुलिस के मुताबिक दो गुटों में मंगलवार देर रात झगड़ा उस समय शुरु हुआ जब धर्म प्रचार के लिए गए जिले के संधिवली गांव के लोगों को लेने सिटी स्टेशन पर आए ट्रेक्टर की पार्किं ग को लेकर उसके चालक और एक व्यापारी में विवाद हो गया। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए।

हिंसा पर उतारू लोगों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर तोड़फोड़ की और मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया। घटना में करीब 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस के वाहनों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को निशाना बनाते हुए वहां आगजनी की। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को कई राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।

जॉली ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस बल के साथ-साथ त्वरित कार्य बल (आरएएफ) और प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की टुकड़ियां भी वहां तैनात हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+