विएना गोलीकांड: सात भारतीय गिरफ्तार

ज्ञात हो कि विएना गुरुद्वारे में पिछले महीने हुई गोलीबारी की घटना में एक सिख धर्मगुरु की मौत हो गई थी और 15 अन्य घायल हो गए थे। इस घटना के बाद भारत के पंजाब और हरियाणा में करीब पांच दिन तक हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए।
छह और लोग गिरफ्तार
इस घटना के बाद अमृत पाल सिंह (26) ने गत सोमवार को गुरुद्वारे गोलीकांड की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तत्काल स्थिति को काबू में करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं छह अन्य लोगों को भी पुलिस ने धर दबोचा।
पुलिस प्रवक्ता माइकल ताकास के मुताबिक मंगलवार शाम जब पुलिस ने अमृतपाल के घर पर दबिश डाली तो कई कंप्यूटर, विभिन्न आकार की 35 बंदूकें, लगभग 2,000 कारतूस और हथियारों से भरा एक लाल निशान वाला बॉक्स बरामद किया।


Click it and Unblock the Notifications