'छंटने लगे आर्थिक मंदी के बादल'

BPO
नई दिल्ली। निजी कंपनियों में काम कर रहे लोगों के चेहरों की मुस्‍कुराहट जल्‍द ही वापस आएगी। मंदी की मार झेल रहे जो लोग बेरोजगार हैं, जल्‍द ही उनके पास फिर से रोजगार होगा। जिनकी वेतनवृद्धि रुकी हुई है, कंपनियां उनका वेतन भी अब बढ़ायेंगी। जिन कंपनियों को बड़े प्रोजेक्‍ट नहीं मिल रहे थे उनके दुख के दिन भी जल्‍द ही दूर हो जाएंगे। वो इसलिए क्‍योंकि वैश्विक आर्थिक मंदी का सबसे बुरा दौर खत्‍म हो चुका है।

यह बात रॉयल बैंक ऑफ कनाडा की रिपोर्ट में सामने आयी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक मंदी के काले बादल अब छंट रहे हैं। मंदी का प्रभाव दुनिया में धीरे-धीरे खत्‍म हो रहा है। उम्‍मीद है कि इस साल के अंत तक सबकुछ सामान्‍य हो जाएगा।

अमेरिका में स्थिति नियंत्रित

रिपोर्ट के मुताबिक 2008-09 की आर्थिक मंदी का सबसे बुरा असर अमेरिका पर पड़ा। मंदी के दौरान अमेरिका सबसे बड़े वित्‍तीय संकट में फंसा हुआ था, लेकिन अब वहां हालात नियंत्रण में आ गये हैं। अमेरिका में बहुत बड़े सुधार भले ही नहीं देखे गये हैं, लेकिन स्थिति बिगड़ी हुई भी नहीं है। लिहाजा आने वाले समय में अमेरिका की जीडीपी में तेजी आ सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सरकार आर्थिक मंदी को कम करने के हर संभव प्रयास कर रही है। इससे आम लोगों में एक उम्मीद जगी है और वे भी मंदी को दूर करने के प्रयास में लग गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सबके बावजूद कई देशों की सरकारें अभी नहीं जता रही हैं कि मंदी का असर कम हुआ है। यही नहीं छोटी-बड़ी कंपनियां भी आर्थिक मंदी से उबरने की बात जताने से पीछे हट रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+