मेरठ में सांप्रदायिक हिंसा, कर्फ्यू

Police Force
मेरठ। बीच बाजार मंगीवार शाम को हुई छोटी सी झड़प ने मेरठ में इतना बड़ा रूप ले लिया कि बुधवार सुबह तक पुलिस को शहर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाना पड़ा। जी हां उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले में सांप्रदायिक हिंसा फैल जाने की वजह से तनाव व्‍याप्‍त हो गया है।

हुआ यूं कि मंगलवार देर शाम एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उड़ीसा से आए कुछ लोग बाजार से कुछ सामान खरीदने निकले। इसी दौरान दुकानदारों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते छोटी सी झड़प मारपीट में तब्‍दील हो गई। बस फिर क्‍या था आस-पास के दुकानदार भी बाहर निकल आये और उड़ीसा के लोगों की पिटाई शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गये।

तोड़फोड़, पथराव, आगजनी हुई

उपद्रवियों ने दुकानों में तोड़फोड़, पथराव व आगजनी शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। साथ ही कई राउंड लाठियां भी चलायीं।

इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यही नहीं 12 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दो समुदायों के बीच हिंसा और आगजनी पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन ने कोतवाली, दिल्ली गेट, लिखाड़ी गेट तथा ब्रहमपुरी थाना क्षेत्रों चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बुधवार सुबह तक कर्फ्यू जारी है। जिला प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में बता रहा है, लेकिन ढील देने के फिलहाल कोई संकेत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+