चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर निगरानी बढ़ाई गई
चंडीगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक मंजीत सिंह बैंस ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि शिक्षा विभाग के साथ समन्वय बैठाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही उन स्कूलों और छात्रों के नाम की सूची मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है जो शैक्षणिक दौरे पर विदेश भेजे गए थे।
उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों और चिकित्सालयों में चिकित्सा अधिकारियों को हाल में विदेश से लौटे लोगों पर ज्यादा ध्यान देने के लिए सचेत किया गया है।
अब तक चंडीगढ़ में पांच संदिग्ध मामले प्रकाश में आए थे लेकिन सभी की जांच रिपोर्ट नकारात्मक रही है। अमेरिका से यहां पहुंची एक महिला के नमूनों को जांच के लिए दिल्ली के राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान भेजा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने एक विशेष हेल्पलाइन भी शुरू की है जिसके जरिए स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी हासिल की जा सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications