पिता पर 2 पुत्रियों की गंड़ासे से हत्या करने का आरोप
पुलिस के अनुसार दुर्गापुर गांव निवासी मोहम्मद यूनुस ने मंगलवार को अपनी तीनों पुत्रियों पर कथित तौर पर उस समय गंड़ासे से हमला कर दिया जब वे सो रही थीं। अचानक हुए वार से दो पुत्रियों ने तो घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक पुत्री घायल हो गई। पुलिस के अनुसार घायल पुत्री को इलाज के लिए कटिहार के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
कटिहार अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक पिछले दो-तीन महीने से यूनुस की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। इस मामले की प्राथमिकी डेमापुर थाना में दर्ज करा दी गई है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications