ओबामा कैबिनेट के वरिष्ठ अधिकारी भारत-अमेरिका रिश्तों को देंगे मजबूती

पूर्ववर्ती बुश प्रशासन के विपरीत ओबामा प्रशासन द्वारा भारत को नजरअंदाज करने की अटकलों पर विराम लगाते हुए पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति की कैबिनेट के तीन सदस्य दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए अमेरिका-भारत व्यापार परिषद की ओर से बुधवार को हो रहे सहक्रिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे ।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन जहां यह खाका तैयार कर सकती हैं कि ओबामा प्रशासन के नजरिए में भारत विश्व में क्या स्थान रखता है वहीं वाणिज्य मंत्री गेरी लॉक और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रोनालड किर्क यह रणनीति बनाएंगे कि कैसे भारत के साथ व्यापारिक और आर्थिक साझेदारी आगे बढ़ाई जाए।

इस सम्मेलन में भारत की ओर से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा हिस्सा लेंगे। आम चुनावों में बाद अमेरिका की यात्रा पर आने वाले वह पहले कैबिनेट मंत्री हैं। इसके अलावा इस सम्मेलन में अजीम प्रेमजी, अनिल अंबानी और सीआईआई के नए अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन और उसके मुख्य परामर्शदाता तरुण दास भी शरीक होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+