दिल्ली में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक किशन पाल उर्फ राजू फौजी (37) को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को पश्चिमी दिल्ली के महावीर एंक्लेव से गिरफ्तार किया। उस पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस आयुक्त वाई.एस. डडवाल ने फौजी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फौजी वर्ष 2001 से फरार था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications