छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं
रायपुर, 17 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को भीषण गर्मी और पेयजल के संकट की वजह से स्कूलों में गर्मी के छुट्टियों की अवधि बढ़ाने का ऐलान किया।
राज्य शिक्षा विभाग ने कहा है कि भीषण गर्मी और पेयजल संकट की वजह से गर्मी की छुट्टियों की अवधि 15 जून से बढ़ाकर महीने के आखिर तक कर दी गई है। स्कूलों में लगे ज्यादातर हैंडपंपों में पानी नहीं आ रहा है क्योंकि पानी का स्तर नीचे चला गया है।
यहां के सभी सरकारी और निजी स्कूल एक जुलाई को खुलेंगे। राज्य में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications