राजस्थान सरकार ने बंसल जांच आयोग की अवधि बढ़ाई
बंसल जांच आयोग गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा किए गए आंदोलन से दौसा जिले के सिकंदरा एवं भरतपुर जिले के बायाना में विधि एवं व्यवस्था की जो स्थिति बनी और जिसके कारण जनहानि एवं सार्वजनिक सम्पत्ति की हानि हुई, उसके संबंध में जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश फतेहचंद बंसल के अधीन गठित किया गया था।
इसी तरह चोपड़ा जांच आयोग को 30 सितम्बर, 2008 को जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग में स्थित चामुण्डा माता मंदिर में हुई भगदड़ के कारणों एवं अन्य समस्त पहलुओं की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश जसराज चौपड़ा के अधीन गठित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications