जरदारी ने कश्मीर मुद्दा नहीं उठाया : मनमोहन
मनीष चांद
प्रधानमंत्री के विशेष विमान से, 17 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने रूस में मुलाकात के दौरान कश्मीर का मुद्दा नहीं उठाया।
मनमोहन सिंह ने येकतरिनबर्ग से लौटते हुए रास्ते में पत्रकारों से कहा, "कश्मीर पर कोई बातचीत नहीं हुई है। न तो उन्होंने इस मुद्दे को उठाया और न मैंने ही।"
प्रधानमंत्री के अनुसार 40 मिनट की बातचीत आतंकवाद पर केंद्रित थी। आतंकवाद के कारण दोनों देशों के रिश्ते खटाई में पड़ गए हैं। 26 नवंबर के मुंबई हमले के बाद दोनों देशों के बीच समग्र बातचीत अवरुद्ध हो गई है।
मनमोहन सिंह ने कहा, "जरदारी ने मुझे आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की मुश्किलों के बारे में बताया और हमसे मदद के लिए कहा और कुछ मोहलत मांगी। लेकिन बातचीत के दौरान कश्मीर के बारे में कोई जिक्र नहीं किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications