बिहार में 2 व्यवसायी भाइयों की गोली मारकर हत्या
बेतिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) क़े एस़ अनुपम ने बताया कि शाही कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी के मालिक संजय शाही तथा जितेन्द्र शाही आज दिन में अपने घर जा रहे थे उसी समय अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इससे घटनास्थल पर ही इनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करा दी गई है तथा एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, शाही बंधु के पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि रंगदारी के तौर पर इनसे 10 लाख रुपयों की मांग की गई थी जिसे इन लोगों ने नहीं दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications