मेरठ में 2 गुटों में हिसंक संघर्ष के बाद कर्फ्यू

जिले के पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश जॉली ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि स्थिति काबू में करने के लिए रात तीन बजे शहर के ब्रह्मपुरी, दिल्लीगेट, कोतवाली और लिसाड़ी थाना-क्षेत्रों में 48 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके आलावा आसपास के बुलंदशहर, बागपत और गाजियाबाद जिलों से अतिरिक्त पुलिस बलों को बुलाकर पूरे शहर में उनकी तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में, लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है। ऐहितयातन पुलिस बल के साथ-साथ आरएएफ और पीएसी की टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं।

जॉली ने कहा कि छह उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी कामिनी चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि सुबह लोगों को केवल खाने पीने का सामान लाने के लिए कर्फ्यू में थोड़ी सी ढील दी गई।

पुलिस के मुताबिक दो गुटों में मंगलवार देर रात झगड़ा उस समय हुआ जब धर्म प्रचार के लिए गए जिले के संधिवली गांव के लोगों को लेने सिटी स्टेशन पर आए ट्रैक्टर की पार्किं ग को लेकर उसके चालक और एक व्यापारी में विवाद हो गया। विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए।

बलवाइयों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर तोड़फोड़ की और मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया। इस घटना में करीब 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस के वाहनों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को निशाना बनाते हुए वहां आगजनी की। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को कई राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+