दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना
नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार को दिन की शुरुआत खुशगवार मौसम के साथ हुई और मौसम विभाग का शाम को बादल छाने का अनुमान है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस यानी सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आईएमडी एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान साफ रहा जिससे मौसम सुहाना था। शाम में बादल छा सकते हैं। शुक्रवार शाम तक मौसम के खुशनुमा बने रहने का अनुमान है।"
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सुहानी सुबह की वजह राजस्थान के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications