नक्सली हिंसा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी : मनमोहन
प्रधानमंत्री के विशेष विमान से, 17 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ने नक्सली हिंसा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की योजना बनाई है।
रूस की अपनी तीन दिवसीय यात्रा से लौटते हुए सिंह ने रास्ते में पत्रकारों को बताया, "मैंने कई बार कहा था कि नक्सलवाद हमारी राजनीति के लिए एक बड़ा खतरा है।"
उन्होंने कहा, "गृह मंत्री पी.चिदंबरम के पास इस बारे में अच्छे विचार हैं। हम इसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेंगे। हमारे पास इसके लिए योजनाएं हैं।" लेकिन सिंह ने अपनी योजनाओं का खुलासा करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का खुलासा करना हितकर नहीं होगा।
सिंह ने आगे कहा, "लेकिन इसकी गंभीरता को हमारी सरकार ने पूरी तरह सराहा है और उसे प्रमाणित किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications