कनाडा में स्वाइन फ्लू से 4 की मौत
टोरंटो, 17 जून (आईएएनएस)। महामारी घोषित हो चुके स्वाइन फ्लू से कनाडा में चार और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही यहां इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है।
कनाडा में अप्रैल में इस बीमारी के दस्तक देने के बाद से 4,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। मोनिटोबा प्रांत में मंगलवार को एक पुरुष व एक महिला की मौत की पुष्टि हुई। इसके अलावा क्यूबेक प्रांत में भी दो लोगों की मौत स्वाइन फ्लू की वजह से हुई।
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू 76 देशों में अब तक लगभग 35,928 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस बीमारी से अब तक 163 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications