74 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स
मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 74 अंक गिरकर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई)का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 14,978.5 अंकों पर खुला। पांच मिनट के कारोबार के बाद यह 14,883.06 अंकों पर था जो मंगलवार के बंद के मुकाबले 74.85 अंक या 0.5 प्रतिशत कम था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' उसी समय 0.61 प्रतिशत गिरावट के रुख के साथ 4,490.35 पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.39 प्रतिशत बढ़त और बीएसई स्मालकैप सूचकांक 0.47 प्रतिशत बढ़त पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications