प्रफुल्ल पटेल की फ्रांस के परिवहन मंत्री के साथ वार्ता

फ्रांसीसी मंत्री ने पटेल को यह भी आश्वासन दिया कि चार्ल्स डि गॉल हवाई अड्डे पर भारतीय नागरिकों के साथ हुए भेदावपूर्ण व्यवहार का मुद्दा वह फ्रांस के गृह मंत्रालय के सम्मुख उठायेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि फ्रांस सरकार के अन्य संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श कर ऐसा व्यवस्था बनायी जाएगी ताकि किसी भारतीय यात्री को असुविधा न हो। दोनों देशों ने वायु सुरक्षा कार्यक्रम के क्षेत्र में मिलकर काम करने का भी निर्णय लिया।

दरअसल पटेल मंगलवार को पेरिस एयर शो मे शामिल हुए और उन्होंने एयरबस, यूरोकॉप्टर, वमबार्डियर, ऑगस्टा वेस्टलैंड, रोल्स रोयस तथा एयर फ्रांस कंपनियों के मुख्य प्रबंध निदेशकों एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने उन्हें नागरिक विमानन के क्षेत्र में भारत की बढती़ महत्ता से अवगत कराया।

पटेल ने भारतीय नागरिक विमानन क्षेत्र की व्यापक क्षमता पर बल दिया तथा यह भी कहा कि भारत में नागरिक विमानन के क्षेत्र में विकास की गति धीमी नहीं पड़ेगी। कंपनियों ने विमानन क्षेत्र की भावी गतिविधियों में दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने हैदराबाद में वायु प्रदर्शनी में हिस्सा लेने की भी पुष्टि की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+