रेलवे की पूछताछ सेवा '139' पर प्रतिदिन आते हैं 75 लाख फोन काल

उपयोगकर्ता अब 139 पर निर्धारित प्रारूप में एसएमएस भेजकर पीएनआर स्थिति, किराया, सीट उपलब्धता और गाड़ियों के आगमन-प्रस्थान के बारे में पता कर सकते हैं। टिकट स्थिति के बारे में पता करने के लिए पीएनआर और 10 अंकों वाला पीएनआर क्रमांक लिखकर एसएमएस करने होंगे। एसएमएस संबंधी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

रेल मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रम भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने '139 रेल संपर्क सेवा' शुरू की थी। इस नंबर पर देश भर में कहीं से मोबाइल लैंडलाइन फोन से डायल करके न केवल पीएनआर स्थिति, सीट उपलब्धता, किराया, गाड़ियों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी प्राप्त की जा सकती है बल्कि टिकट भी बुक कराया जा सकता है। टिकट कैश कार्ड के माध्यम से बुक कराया जा सकता है और यह उपभोक्ता को पहुंचा दिया जाता है या ई-मेल के जरिए उसे भेज दिया जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+