रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को गोल्डन पीकॉक पुरस्कार

इस पुरस्कार को रेल कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने कारपोरेट शासन के लिए विश्व परिषद के अध्यक्ष डॉ़ माधव मेहरा से पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) में 12 जून से 14 जून 2009 तक चले 'जलवायु सुरक्षा वैश्विक कन्वेन्शन' में प्राप्त किया।

इस कन्वेन्शन का आयोजन विश्व पर्यावरण फाउंडेशन ने किया था। इस पुरस्कार जूरी की अध्यक्षता भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश तथा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के सदस्य, न्यायमूर्ति पी़ एन. गवती ने की।

उल्लेखनीय है कि बड़े कारपोरेट घराने सहित लगग 1000 संस्थानों ने गोल्डन पीकॉक पुरस्कार के लिए अपने नामांकन भरे थे। रेल कोच फैक्ट्री आवासीय परिसर को मॉडल टाउनशिप बनाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों तथा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में रेल कोच फैक्ट्री द्वारा उठाये गये पर्यावरण सुरक्षा के उपायों से संबंधित पत्र प्रस्तुत किये गये।

इस अवसर पर रेल कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने पर्यावरण हितैषी वातावरण प्राप्त करने के लिए रेल कोच फैक्ट्री के अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि इस पुरस्कार से ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण हितैषी उत्पादों के विकास के अतिरिक्त प्लान्ट और उसकी टाउनशिप में पर्यावरण प्रबंधन की दिशा में हमारी जिम्मेवारियां और वचनबद्घता पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+