राजस्थान में केंद्रीय बाढ़ कक्ष की स्थापना
उप निदेशक जल विज्ञान (आई.डी.एण्ड आर.) श्री सी.एल. नौलखा ने बताया कि यह कक्ष 30 सितम्बर या मानसून विदा होने तक कार्य करेगा। बाढ़ कक्ष के दूरभाष नम्बर 2709017 एवं फैक्स नम्बर 2703199 है। इस बाढ़ कक्ष में तीन दल 8-8 घंटे की तीन पारियों में कार्य करेंगे। एक दल रिलीवर के रूप में एवं कुछ कर्मचारी बांधों के भराव सम्बन्धी आंकड़ों को संग्रह कर बुलेटिन प्रकाशित करने का कार्य कर रहे हैं एवं उक्त बुलेटिन राज्य सरकार व उच्चाधिकारियों को भेजे जा रहे हैं।
नौलखा ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कार्यो की पूर्व तैयारियों के लिए जिला कलक्टरों (भू-अभिलेख), मुख्य अभियंताओं, अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं एवं अधिशाषी अभियंताओं को सूचित कर अपने अधीनस्थ सभी वर्षा मापक स्थानों से वर्षा, तालाबों के गेज एवं भराव सम्बन्धी आंकड़े और बाढ़ सम्बन्धी सूचनाएं नियमित रूप से प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से पूर्व बाढ़ कक्ष को तार-बेतार, ई-मेल, फैक्स एवं टेलीफोन द्वारा भेजने का आग्रह किया गया है।
उन्होंने बताया कि एक हाई फ्रिक्वेन्सी (एच.एफ.) वायरलैस सैट की स्थापना कर दी गई है जिससे वायरलैस से जुड़े स्थानों से वायरलैस एवं अन्य स्थानों से दूरभाष, ई-मेल फैक्स से सूचना प्राप्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग के सम्बन्धित अभियंताओं द्वारा 150 एम.सी.एफ.टी. और इससे अधिक भराव क्षमता वाले बांधों, टैंकों की सूचना भी बाढ़ कक्ष को भेजी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications