ेस्वाइन फ्लू : चार नए मरीज, देश में हुए 35 मामले (राउंडअप)

हैदराबाद में अब तक फ्लू के 13 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा जालंधर में आठ, दिल्ली में नौ, मुंबई और कोयंबटूर में दो-दो और गोआ में एक मामला पाया गया है। इसमें से 12 पीड़ितों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में बुधवार को चार अन्य लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।" उन्होंने बताया कि तीन पुरुषों और एक महिला को एयरपोर्ट हेल्थ आर्गेनाइजेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

वालिया ने बताया कि उनमें से एक 10 वर्षीय लड़का अम्सटर्डम के रास्ते कनाडा से आया था। वह 14 जून को दिल्ली पहुंचा और 16 जून को अपने स्वास्थ्य के बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया।

शिकागो से आई एक 35 वर्षीय महिला और उसके छह वर्षीय बेटे में भी फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा एक 17 वर्षीय लड़का दोहा होते हुए वाशिंगटन से नई दिल्ली 14 जून को पहुंचा था। उसने अपने लक्षण के बारे में 16 जून को स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी दी।

वालिया ने बताया, "इन सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।"

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार एक शैक्षणिक टूर पर नासा के लिए अमेरिका गए एक 16 वर्षीय लड़के में फ्लू के लक्षण दिखाई देने के बाद उसे रविवार को दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पंजाब के जालंधर शहर में भी एक और स्कूली छात्र को स्वाइन फ्लू के लक्षणों के साथ बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके पहले वहां नौ स्कूली छात्रों को रविवार और पांच को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये सभी छात्र गुरु अमर दास पब्लिक स्कूल के 31 छात्रों और तीन अध्यापकों के उस समूह में शामिल थे, जो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के टूर पर न्यूयार्क और फ्लोरिडा गया था।

जालंधर सिविल हास्पीटल में एक शल्य चिकित्सक एस.एस.वालिया ने आईएएनएस को बताया, "हमें इस बात की खुशी है कि सभी छात्रों का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है। इस बीमारी से निपटने के लिए हमारे पास सभी दवाइयां और उपकरण मौजूद हैं।"

दूसरी ओर कुवैत से बुधवार को हैदराबाद आए एक व्यक्ति में फ्लू के संदिग्ध लक्षण दिखाई देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि यहां स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान इस 24 वर्षीय व्यक्ति में फ्लू के लक्षण पाए गए। उसे निगरानी में ले लिया गया और गवर्नमेंट जनरल एंड चेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने कहा है कि उस व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है और उसके गले और नाक से लिए गए नमूनों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान (एनआईसीडी) भेज दिया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अब तक 76 देशों में फ्लू के 35,928 मामले सामने आ चुके हैं और इस बीमारी से 163 मौते हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा मौतें मैक्सिको और उसके बाद अमेरिका में हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+