मप्र की विद्युत उत्पादन कंपनी के सीएमडी का इस्तीफा
भोपाल, 17 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की विद्युत उत्पादन कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डी़ एऩ प्रसाद ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्य सरकार ने प्रसाद का प्रभार अतिरिक्त सचिव आऱ बी़ अग्रवाल को सौंप दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में गहरा रहे बिजली संकट के कारण प्रसाद पर दबाव बना हुआ था। इसी दवाब के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश के ऊर्जा सचिव संजय बंदोपाध्याय ने प्रसाद के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया है कि राज्य शासन ने प्रसाद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और प्रसाद के पद का प्रभार अतिरिक्त सचिव आऱ बी़ अग्रवाल को सौंपा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications