हमास के प्रभाव वाली परिषद के अध्यक्ष को रिहा करेगा इजरायल
रामल्लाह, 17 जून (आईएएनएस)। इजरायल की एक सैन्य अदालत ने हमास के प्रभुत्व वाली फिलिस्तीनियन लेजिसलेटिव कौंसिल के अध्यक्ष को रिहा करने का बुधवार को फैसला किया है, जो पिछले 34 महीनों से इजरायल की एक जेल में बंद है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अजीज देइक के बेटे हाजेम देइक ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके पिता को 5,000 (1,250 डालर) शेकल की जमानत राशि अदा करने पर रिहा कर दिया जाएगा।
देइक को हमास विधायकों की अगस्त 2006 में जारी धरपकड़ अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था। हमास और दो अन्य सशस्त्र संगठनों ने गाजा पट्टी से शुरू किए गए सीमा पार के एक हमले के दौरान एक इजरायली सैनिक को कब्जे में ले लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications