मिड-डे मील में मेंढक के बाद छिपकली निकली (लीड-1)

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को नीलकंठ कालोनी स्थित प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को वितरित करने से पहले मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया गया तो दाल में छिपकली पाई गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना शाला के प्रधान अध्यापक बद्री नारायण राठौर को दी जिन्होंने भोजन में छिपकली निकलने की घटना से वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों को अवगत कराया। बाद में इस भोजन का वितरण रोक दिया गया।

नगर निगम की महापौर उमा शशि शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने पत्रकारों को बताया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया है कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि छिपकली दाल पकने के बाद गिरी थी। इसके बावजूद प्रशासन पूरे मामले की जांच करा रहा है।

मालूम हो कि अब से कुछ दिन पहले ही प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक स्कूल में मध्यान्ह भोजन से मेंढक निकला था। इंदौर में छिपकली निकलने की यह लगातार दूसरी ऐसी घटना है जिसने बच्चों के साथ किए जा रहे खिलवाड़ का खुलासा किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+