श्रीलंकाई टीम पर हमला करने वाला संदिग्ध गिरफ्तार
पाकिस्तान के प्रमुख समाचार चैनल जियो टीवी ने लाहौर के पुलिस प्रमुख परवेज राठौड़ के हवाले से खबर दी है कि गिरफ्तार किए गए आतंकी का नाम जुबेर है और वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खां का निवासी है।
राठौड़ ने बताया कि जुबैर से मिली जानकारी के मुताबिक श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हमला करने का प्लान अकील और उमर (जुबेर को सिर्फ पहला नाम याद है) ने बनाया था। अकील पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर हुए हमले में भी शामिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि होटल से गद्दाफी स्टेडियम जाते वक्त श्रीलंकाई खिलाड़ियों के काफिले पर अत्याधुनिक हथियारों और ग्रेनेड से किए गए हमले में छह खिलाड़ी जख्मी हुए थे जबकि इतने ही सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications