मां ने दो बेटियों के साथ खुद को जलाकर जान दी
जिले के जियानपुर थाना प्रभारी चांद हुसैन ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि घटना नसीरूद्दीन गांव की है, जहां मंगलवार देर रात 30 वर्षीय रीता ने अपने दो बेटियों सहित खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे तीनों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पिछल दिनों रीता की बीमारी से तंग आकर उसका पति उसे छोड़कर भाग गया था। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिन पहले रीता ने दोनों बेटियों सहित खुदकुशी करने की बात कही थी। पुलिस के अनुसार रीता अपनी 2 और 6 वर्ष की बेटियों के साथ रहकर मजदूरी करके अपनी जीविका चलाती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications