युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज

युवक कांग्रेस के करीब 400 कार्यकर्ता आज राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय से विरोध प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की ओर जा रहे थे। तभी वहां मौजूद पुलिस बल ने उन्हें मुख्यालय से आगे जाने से रोका। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई और पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि लाठी चार्ज में आल इंडिया यूथ कांग्रेस के महासचिव वीरेंद्र राठौर सहित करीब 20 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने बदले की भावना के तहत यह करवाई है।

वीरेंद्र राठौर ने कहा कि हम शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने हम पर बर्बरतापूर्वक लाठियां भांजनीं शुरू कर दीं और 150 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

उधर लखनऊ के पुलिस प्रमुख एन.के.श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने तितर-बितर करने के लिए लाठियां पटकर हल्का बल प्रयोग किया।

मालूम हो कि गत शनिवार को बसपा प्रमुख एवं मुख्यमंत्री मायावती ने बसपा सांसदों और विधायकों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी को नाटकबाज करार दिया था। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस महासिचव राहुल गांधी के दलित प्रेम का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ढोंगी बताया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+