एएफ 447 दुर्घटना: 7 शव और मिले

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फ्रांसीसी जहाज ने छह और ब्राजीलियाई नौसेना ने एक शव बरामद किया। ब्राजीलियाई अधिकारियों का कहना है कि इन शवों को अब शिनाख्त के लिए रखा जाएगा।
मलबा निकालने का अभियान जारी
महासागर में डूब चुके विमान के मलबे की खोज का अभियान अभी जारी है। एयर फ्रांस की जांच टीम विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के सही कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं।
गौरतलब है कि एयर फ्रांस का एक विमान विगत एक जून को रियो डी जनेरियो से पेरिस के लिए उड़ान भरने के बाद अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 216 यात्री और चालक दल के 12 लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications