नेपाली प्रधानमंत्री ने कैबिनेट का विस्तार किया, विवाद जस के तस (लीड-1)
सत्ता में बंटवारे को लेकर सहयोगी पार्टियों में विवाद की स्थिति बनी हुई है। तीन दिनों तक चली बातचीत के बाद भी तराई की पार्टियों ने कैबिनेट में अपने किसी प्रतिनिधि को नहीं भेजा है।
कैबिनेट में शामिल किए गए 10 मंत्रियों में से चार कैबिनेट और छह राज्य मंत्री होंगे। ये सभी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी और लेनिनवादी) और नेपाली कांग्रेस से संबद्ध हैं।
तराई में सक्रिय मधेसी जनाधिकार फोरम (एमजेएफ), मधेस लोकतांत्रिक पार्टी (टीएमएलपी) और सद्भावना पार्टी (एसपी) जैसी तीन क्षेत्रीय पार्टियों ने अपना कोई भी प्रतिनिधि नहीं भेजा है। जबकि यह कयास लगाया जा रहा था कि नेपाल कोई 45 सदस्यों वाले एक भारी भरकम कैबिनेट का गठन करेंगे।
कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों में न किसी महिला को मौका दिया गया है और न किसी दलित को।
हां, एक प्रगति यह हुई कि चार जून को मंत्रिमंडल में शामिल किए गए जिन मंत्रियों को अभी तक विभाग नहीं सौंपे गए थे, उन्हें उनके मंत्रालय दे दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications