बेंगलुरू के लोग खुद से करा रहे हैं फ्लू का परीक्षण
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि यहां स्थित राजीव गांधी छाती रोग संस्थान (आरजीआईसीडी) में लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने खुद चल कर आ रहे हैं।
आरजीआईसीडी के निदेशक शशिधर बुग्गी ने आईएएनएस को बताया, "मंगलवार को लगभग 23 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था।"
बुग्गी ने कहा, "उनमें से 15 लोगों को घर पर ही निगरानी में रखा गया है और हमने उनसे लिए गए नमूनों को जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजा गया है। दो लोगों को हमारे संस्थान में भी भर्ती किया गया है और उनकी देख-रेख की जा रही है।"
बुग्गी ने कहा, "बुधवार को भी कई सारे लोग यहां खुद से चल कर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए हैं। अभी तक पांच लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। इसके अलावा बेंगलुरू के कई लोगों के फोन हमारे पास आ रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications