नेपाली प्रधानमंत्री ने किया कैबिनेट का विस्तार
काठमांडू, 17 जून (आईएएनएस)। नेपाली प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने बुधवार को अपने कैबिनेट का विस्तार करते हुए इसमें 10 और नए मंत्रियों को शामिल किया है।
नेपाल ने तीन सप्ताह पहले प्रधानमंत्री के रूप में कामकाज शुरू किया था। इसके बाद से सहयोगी पार्टियों की ओर सत्ता में भागीदारी को लेकर खींचतान बनी हुई। इस बार भी तराई की पार्टियों ने अपने किसी नेता को कैबिनेट में नहीं भेजा है।
नेपाल के कैबिनेट में शामिल किए गए 10 मंत्रियों में चार कैबिनेट और छह राज्य मंत्री होंगे। ये सभी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी और लेनिनवादी) और नेपाली कांग्रेस से संबद्ध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications