चंडीगढ़ में बैंक डकैती की कोशिश
पुलिस के मुताबिक बुधवार को फेज ग्यारह में स्थित 'बैंक ऑफ महाराष्ट्र' में तीन लुटेरों ने घुस कर सुरक्षाकर्मी और चपरासी को हाथ पैर बांध कर लूटने का प्रयास किया।
बैंक कर्मचारी बलदेव सिंह ने आईएएनएस को बताया कि लुटेरे हथियार लिए हुए थे और पंजाबी में बात कर रहे थे। लुटेरे हम से तिजोरी की चाबी मांगने लगे।
उन्होंने बताया कि लुटेरों के देखने के बाद हमारे एक महिला कर्मचारी ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे लुटेरों के बीच भ्रम पैदा हो गया। लुटेरों ने भागने से पहले महिला कर्मचारी को गोली मार दी। घायल कर्मचारी को सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है।
जिला पुलिस प्रमुख जितेंद्र सिंह अलख ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ के लिए जांच अभियान शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications