मिड-डे मील में निकली छिपकली
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को नीलकंठ कॉलोनी स्थित प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को वितरित करने से पहले मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया गया तो दाल में छिपकली पाई गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना शाला के प्रधान अध्यापक बद्री नारायण राठौर को दी जिन्होंने भोजन में छिपकली निकलने की घटना से वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों को अवगत कराया। बाद में इस भोजन का वितरण रोक दिया गया।
नगर निगम की महापौर उमा शशि शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि अब से कुछ दिन पहले ही प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक स्कूल में मध्यान्ह भोजन से मेंढक निकला था। इंदौर में छिपकली निकलने की यह लगातार दूसरी ऐसी घटना है जिसने बच्चों के साथ किए जा रहे खिलवाड़ का खुलासा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications