सरकार बंगाल में जारी हिंसा से चिंतित : चिदंबरम
चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं से कहा, "वहां पर्याप्त मात्रा में केंद्रीय अर्ध सैनिक बल मौजूद हैं। लेकिन इस तरह की घटनाओं को लेकर सरकार चिंतित है।"
ज्ञात हो कि सत्ताधारी माकपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ नक्सली हिंसा पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में लालगढ़ से लेकर झाड़ग्राम तक फैल गई है।
लालगढ़ पिछले नवंबर महीने से उबल रहा है। पिछले हफ्ते से अब तक सात माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है और छह अन्य लापता है। इसके साथ ही इलाके में माकपा कार्यकर्ताओं और नक्सलियों के बीच लगातार टकराव हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications