सेंसेक्स में 435 अंकों की गिरावट
मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 435 अंक यानी 2.91 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 14,978.50 अंक पर खुला और दिन के कारोबार में इसने 14,996.39 के उच्चतम और 14,447.02 के निम्नतम स्तर छुआ। कारोबार के अंत में यह 435 अंक यानी 2.91 प्रतिशत गिरकर 14,522.84 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 161.65 अंक यानी 3.58 प्रतिशत गिरकर 4356.15 अंक पर बंद हुआ। सुबह के कारोबार में निफ्टी 4515.35 अंक पर खुला और दिन के कारोबार में इसने 4517.80 के उच्चतम और 4332.80 निम्नतम स्तर को छुआ।
बीएसई में मिडकैप संवेदी सूचकांक 205.09 अंक यानी 3.92 अंक गिरकर 5021.07 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह स्मालकैप सूचकांक 224.82 अंक यानी 3.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6011.36 अंक पर बंद हुआ। बीएसई के सेक्टर सूचकांकों में 1.66 प्रतिशत से लेकर 5.90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications