चुनाव परिणाम सरकार के कामकाज पर मुहर : अहमदीनेजाद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अहमदीनेजाद ने कहा कि चुनाव ईरान के चार करोड़ लोगों में एक तरह से जनमत संग्रह की तरह थे।
उन्होंने कहा कि यह सरकार के कामकाज की स्वीकारोक्ति भी कहला सकते हैं क्योंकि चार करोड़ में से ढाई करोड़ लोगों ने देश के प्रबंधन पर मंजूरी की मुहर लगाई।
अहमदीनेजाद को 62 प्रतिशत से ज्यादा मत मिले थे और वे लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। लेकिन विपक्षी नेता मीर हुसैन मुसावी ने चुनाव में धांधलियों का आरोप लगाते हुए खुद को विजेता बताया है।
इस बीच अहमदीनेजाद समर्थक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बुधवार को चेतावनी दी जिन ईरानी वेबसाइट्स तनाव बढ़ाने वाली सूचनाएं पोस्ट कर रखी हैं वे उन्हें या तो हटा दें या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहें।
संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को देश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को विदेशी मीडिया द्वारा बगैर पूर्व इजाजत कवर करने पर रोक लगा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications