पश्चिम बंगाल में माकपा के 3 कार्यकर्ताओं की हत्या
पुलिस के मुताबिक पश्चिम मिदनापुर जिले के झाड़ग्राम उपमंडल में मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध नक्सलियों ने माकपा कार्यकर्ताओं को गोली मार दी। मारे गए लोगों में माकपा की छात्र इकाई 'स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया' की क्षेत्रीय समिति का एक सदस्य भी है।
यह घटना उस समय हुई जब लालगढ़ इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान पहुंच चुके हैं। इस इलाके में 'पीपुल्स कमिटी अगेंस्ट पुलिस एस्ट्रोसिटीज' (पीसीएपीए) और नक्सलियों ने कब्जा कर लिया है।
वाम मोर्चे की बैठक में मौजदू नेता ने मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के शब्दों में कहा, "हम उनके धर्य की परीक्षा लेंगे। उन पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं होगी लेकिन उनका धर्य कमजोर पड़ता है और वे हमले के लिए बाध्य होते हैं तो पुलिस और सीआरपीएफ कार्रवाई शुरू कर देगी।"
उधर, नक्सलियों के नेता बिकास ने एक चैनल से कहा कि अगर उन पर हमला किया गया तो वह अर्धसैनिक बलों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications