एक मक्खी ने ओबामा को कातिल बना दिया!
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बुधवार को ऐसी ही एक घटना हुई। ओबामा को एक मक्खी ने इस कदर परेशान किया कि उनके सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने उस मक्खी को एक ही झटके में मार दिया।
हुआ यूं कि बुधवार को ओबामा एक टेलीविजन चैनल को साक्षात्कार दे रहे थे। उसी वक्त एक मक्खी उनके चारों ओर मंडराने लगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मक्खी से कहा, "यहां से बाहर जाओ।" इसके बाद भी वह मक्खी मंडराती रही।
ओबामा ने थोड़ा इंतजार किया और फिर अपना हाथ घुमा दिया। उनकी एक कोशिश में मक्खी मर गई। इसके बाद उन्होंने चैनल के संवाददाता जॉन हॉर्वुड से कहा, "अब, बोलिए। वैसे हम कहां पर थे?"
ओबामा ने हालांकि फिर कहा, "अभी जो कुछ भी हुआ वह काफी रोचक था। आपको ऐसा नहीं लगा? मैंने आखिरकार उसे मार ही दिया।"
इस पूरी घटना को कैमरा दल के सदस्य शूट करते रहे। ओबामा ने जमीन की ओर इशारा करते हुए उनसे कहा, "आप इसे शूट करना चाहते हैं?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications