फिर टला अंतरिक्ष यान एंडेवर का प्रक्षेपण
वाशिंगटन, 17 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बार फिर से अंतरिक्ष यान एंडेवर का प्रक्षेपण स्थगित कर दिया है। यह कदम प्रक्षेपण से चंद घंटे पहले हाइड्रोजन गैस लीक होने के बारे में पता चलने के बाद उठाया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अंतरिक्ष यान को फ्लोरिडा के केप केनावरल से तड़के 5.40 बजे उड़ान भरनी थी। एंडेवर के प्रक्षेपण की नई तारीख अब 11 जुलाई तय की गई है।
इसे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में 16 दिन बिताने हैं। यह यान अपने साथ जापान की क्योदो माड्यूल के लिए आखिरी टुकड़ों को साथ ले जाएगा।
इससे पहले भी हाइड्रोजन गैस लीक होने के कारण प्रक्षेपण चार दिन के लिए टाला गया था।
मार्च में भी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी के प्रक्षेपण में इसी वजह से विलंब हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications