पाकिस्तान को 3.20 अरब डॉलर की मदद देगा अमेरिका
वाशिंगटन, 17 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान को औद्योगिक सहायता और आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में मदद के रूप में अमेरिका वर्ष 2009 में 3.20 अरब डॉलर की सहायता देगा।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने राजदूत हुसैन हक्कानी के हवाले से खबर दी है कि अमेरिका पाकिस्तान को 95 करोड़ डॉलर की राशि औद्योगिक सहायता के रूप में देगा और 91 करोड़ डॉलर की राशि आतंकवाद के खिलाफ जारी युद्ध में सहायता की वजह से पाकिस्तान को पहुंच रहे नुकसान के मुआवजे के रूप में दी जाएगी।
इसके अलावा सीनेट की विदेशी मामलों से संबद्ध समिति ने कैरी-लुगार विधेयक को भी मंजूरी दे दी है जिसके तहत पाकिस्तान को अगले पांच साल तक 1.5 अरब डॉलर की राशि सालाना मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह धनराशि शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना संबंधी क्षेत्रों में खर्च की जाएगी। उन्होंने यह उम्मीद जाहिर की कि इसमें पाकिस्तान के कुख्यात परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान को हटाने की शर्त भी शामिल होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications