भाजपा में मचे घमासान पर बोलने से प्रधानमंत्री ने किया परहेज

एयर इंडिया के विशेष विमान से, 17 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर मचे घमासान पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संभलकर बोलना ही मुनासिब समझा। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों की परेशानियों को वह बुरी नजर से देखना नहीं चाहते।

रूस के औद्योगिक शहर येकतरिनबर्ग में छह देशों वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक में हिस्सा लेने के बाद बुधवार को स्वदेश लौटते हुए एयर इंडिया के विशेष विमान में पत्रकारों से चर्चा में प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं इस हक में नहीं हूं कि दूसरे दलों की परेशानियों को बुरी नजर से देखूं।"

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली भारी सफलता के बारे में यह पूछे जाने पर कि क्या आपको नहीं लगता कि देश की राजनीति में एक बार फिर किसी एक दल का प्रभुत्व बढ़ रहा है। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने मुस्कराते हुए कहा, "यह उम्मीद रखना बेमानी है कि बेहतर काम करने वालों को हमेशा अच्छे परिणाम ही मिलते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+