इंडोनेशिया के खदान हादसे में मरने वालों की संख्या 28 हुई
जकार्ता, 17 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की एक कोयला खदान में मंगलवार को हुए विस्फोट के बाद वहां फंसे 12 खनिकों की मौत होने की आशंका के बीच इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पश्चिमी सुमात्रा में स्थित यह खदान मीथेन गैस के विस्फोट की वजह से यह हादसा हुआ। प्रांत के संकट केंद्र से संबद्ध अद्री चंद्रा ने बताया कि इस हादसे में नौ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से आठ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक अन्य को हालत नाजुक होने की वजह से प्रांत की राजधानी भेजा गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख रुस्तम पकाया ने बताया कि 12 खनिक अभी तक 150 फुट गहराई में दबे हैं और उनके मारे जाने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications