वार्ता से पहले पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री के विशेष विमान से, 17 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान की ओर से भारत विरोधी आतंकवादी संगठनों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा के बाद ही भारत दोनों देशों के बीच वार्ता बहाल करने के बारे में कोई फैसला लेगा।

रूस के औद्योगिक शहर येकतरिनबर्ग में छह देशों वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक में हिस्सा लेने के बाद बुधवार को स्वदेश लौटते हुए अपने विशेष विमान में पत्रकारों से चर्चा में प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के विदेश सचिवों की बैठक के नतीजों का वह इंतजार करेंगे।

उन्होंने कहा, "विदेश सचिवों की बैठक का उद्देश्य यह जानना है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने वाले संगठनों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है या फिर क्या करने की उसकी योजना है।"

प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने जरदारी से कहा कि भारत के खिलाफ आतंकवादी घटनाएं रोकने के लिए पाकिस्तान वैसी ही दृढ़ता दिखाए, जैसी उसने अलकायदा और तालिबान का मुकाबला करने में दिखाई है।

उन्होंने कहा, "जरदारी ने मुझे अपनी समस्याएं बताईं जिनका वह सामना कर रहे हैं। मैंने उन्हें बताया कि क्यों पाकिस्तान ने तालिबान और अलकायदा के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए। हम ऐसा महसूस करते हैं कि भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है।"

यह पूछे जाने पर कि अगले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच वार्ता का दौरा आरंभ हो जाएगा तो इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, "विदेश सचिवों की बैठक का नतीजा क्या रहेगा इसका मैं पूर्वानुमान नहीं लगा सकता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+