विवाह से इंकार करने पर लड़की और भाई की हत्या
धमदाहा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संजय भारती ने बुधवार को बताया कि बरहरा कोठी गांव का अशोक हेम्ब्रम जमालटोला की मीनू टुडु उर्फ मुनी से विवाह करना चाहता था परंतु मीनू और उसके परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। अशोक इसके लिए पहले भी कई बार मीनू के परिवार पर दबाव बना चुका था।
उन्होंने बताया कि नाराज अशोक अपने साथियों के साथ मंगलवार देर रात मीनू के घर पहुंचा और उसे तथा उसके भाई विनोद टुडु को गोली मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
भारती के अनुसार इस मामले की प्राथमिकी मीनू के पिता हरि टुडु ने धमदाहा थाना में दर्ज करवाई है जिसमें अशोक सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications