ओपेक के कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर से नीचे
विएना, 17 जून (आईएएनएस)। पेट्रोलियम उत्पादक देशों के संगठन ओपेक के कच्चे तेल की कीमत में मंगलवार को मामूली वृद्धि हुई। हालांकि कच्चे तेल की कीमत अभी भी 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी हुई है।
ओपेक द्वारा उत्पादित कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 69.68 डॉलर रही जो उससे एक दिन पहले के 69.24 डॉलर से कुछ ज्यादा है।
12 देशों का संगठन ओपेक विश्व के कुल तेल में से 34 प्रतिशत का उत्पादन करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications