बिहार को बेसब्री से है मानसून का इंतजार

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। सप्ताह भर से पटना सहित पूरे बिहार में चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं के कारण आर्द्रता भी काफी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि राज्य में मानसून आने में अभी भी चार-पांच दिन का वक्त लग सकता है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चन्द्रा ने बुधवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा को उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाओं ने रोक रखा है। नतीजतन यहां अभी कोई सिस्टम नहीं बना है और पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, तथा पूवरेत्तर राज्यों में पहुंचा मानसून भी कमजोर हो गया है। इस कारण मानसून पहुंचने में अभी चार से पांच दिन का समय लगेगा। आमतौर पर बिहार में 10 से 15 जून तक मानसून की पहली बारिश हो जाती है।

उधर, बिहार के तापमान में कमी नहीं हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह मंगलवार की सुबह जहां आद्र्रता 70 प्रतिशत थी वहीं शाम की नमी 45 प्रतिशत दर्ज की गई। बुधवार सुबह आर्द्रता 75 प्रतिशत थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+